फोटो-25-एसपी कार्यालय शिकायत के लिए मौजूद पीड़ित । स्रोत स्वयं
फतेहपुर। ईद पर पत्नी को मायके से लेने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे रस्सी के फंदे से लटकाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह ससुरालीजन को चकमा देकर भाग निकला और पुलिस अधीक्षक से आपबीती बताई। एसपी के आदेश पर पत्नी समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय मोहन सलेमपुर गांव निवासी सैय्यद अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सम्मो कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के सनगांव स्थित अपने मायके गई थी। ईद के दिन शनिवार सुबह वह उसे लेने मायके गया था।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही पत्नी सम्मो, उसके मामा लल्लन, ससुर इस्लाम, लल्लन की पत्नी व दो अन्य लोगों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और गले में फंदा डालकर छत के हुक से लटकाने की कोशिश की।
वह किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। गले पर रस्सी के निशान भी मिले हैं। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो-25-एसपी कार्यालय शिकायत के लिए मौजूद पीड़ित । स्रोत स्वयं
फोटो-25-एसपी कार्यालय शिकायत के लिए मौजूद पीड़ित । स्रोत स्वयं