फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी को नींद की दवा खिलाकर पति बनाता महिला मित्र से रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी को नींद की दवा खिलाने के बाद महिला मित्र से रिश्ते बनाने वाले पति और दहेज मांगने वाले ससुरालियों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 14 अप्रैल को एक युवक के साथ हुई थी। महिला के पिता ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद ससुराली दहेज में कार और रुपयों की मांग करने पुत्री को प्रताड़ित करते थे।
दामाद एक महिला को अपने घर में रखे हैं। शादी के बाद से पुत्री को नींद की दवा खिलाकर बेहोश कर देता था। एक दिन अचानक पुत्री की नींद खुल गई। पुत्री ने महिला को पति के साथ अवैध संबंध बनाते देखा।
विज्ञापन

विरोध करने पर पति, सास और ससुर ने पुत्री को पीटकर 22 अगस्त को घर से निकाल दिया। बिना दहेज के लौटकर आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें