फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर हलवाई ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर पत्नी की पिटाई के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति हलवाई का काम करता था। पुलिस ने शव मर्च्युरी हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

आबूनगर मोहल्ला निवासी रामऔतार का बेटा रोहित लोधी (32) हलवाई का काम करता है। वह दोपहर को काम से घर लौटा। घर में पत्नी मिथिलेश और मां शिवदुलारी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हो रहा था। मां की शिकायत पर रोहित ने गुस्से में पत्नी को पीट दिया। इसके बाद दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर रोहित ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर पति को रस्सी के फंदे से लटके देख वह चीखने लगी। चीख पुकार सुनकर परिवार व पड़ोस के अन्य लोग आ पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो मासूम बच्चे सुमन और अनिकेत हैं। मिथिलेश की जेठानी पूजा लोधी ने बताया कि वह लोग सात जेठानी-देवरानी हैं। सास का किसी से भी मेलजोल नहीं है। रोहित ही मां को साथ लेकर चलता था। सभी के परिवार अलग-अलग रहते हैं। आबूनगर चौकी इंचार्ज महेंद्र वर्मा ने बताया कि शव को मर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें