फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ा गांव की हालत बुंदेलखंड जैसी -डीएम

Sun, 17 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
समाधान दिवस में डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्यानपुर थाने पर हुए समाधान दिवस में फरियादियों की बात सुनने के बाद डीएम राजीव रौतेला ने  कहा कि जिले के एक सैकड़ा से अधिक गांव की हालत बुंदेलखंड जैसी है। सूखा एवं ओलावृष्टि में हुई हानि की डिमांड में तीन सौ करोड़ रुपये की मांग की गई है। अब तक 114 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं।
विज्ञापन



डीएम ने दावा किया कि सौ करोड़ रुपयों का वितरण किया जा चुका है। अभी हाल में आए 14 करोड़ रुपये तीनों तहसीलों में जल्द ही बंटवाए जाएंगे। पानी के संकट से निपटने के बारे में डीएम ने कहा कि हैंडपंपो का रिबोर कराने, खराब पड़े हैंडपंपो को बनवाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए गए हैं।


जिले में मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए 806 नये तालाबों की खुदाई कराने, उनमें पानी भरवाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें 725 तालाबों की खुदाई कराकर 425 तालाबों में नहरों से पानी भरवा दिया गया है। खराब पड़े सरकारी नलकूपों को ठीक कराने और उनसे भी तालाबों में पानी भरवाने का काम शुरू कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें