फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 191 स्कूलों के ऊपर से नहीं हटे एचटी लाइन के तार

Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटकर गिरने से कभी भी इन स्कूलों में हो सकती बड़ी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ग्रीष्म कालीन अवकाश में भी 191 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइन के तार नहीं हट पाए। बारिश में इन स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के सिर पर करंट का खतरा मंडराएगा। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग बिजली विभाग से बार-बार लाइन शिफ्टिंगि का स्टीमेट मांग रहा है, लेकिन बिजली विभाग के कानों में जू नहीं रेंग रही। शायद बिजली विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
फोटो-19-सथरियांव कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से निकली एचटी लाइन। संवाद
नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सथरियांव में 157 बजे पढ़ रहे हैं। दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र की नियुक्ति है। विद्यालय भवन के साथ पूरे परिसर में एचटी लाइन का जाल बिछा है। ट्रांसफार्मर भी बाउंड्री से सटा लगा है। इसकी झोंक विद्यालय परिसर के अंदर लगी है। विद्यालय समय में अगर कोई तार टूटकर गिर जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभाग उदासीन है। इसके अलावा महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय मवइया, प्राथमिक विद्यालय तुराबअली का पुरवा आदि में भी बिजली के तार ऊपर लटक रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो-20-एत्मादपुर प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से निकली लाइन। संवाद
अमौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय एत्मादपुर में 35 बच्चे पढ़ रहे हैं। इनके अलावा दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र की नियुक्ति है। इन बच्चों के सिर में हमेशा करंट का खतरा मंडराता रहता है। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय कौंह, देवचली, भगौनापुर, प्राथमिक विद्यालय गौरी औंरा, कनेरा मयचक, जजमोइया, नोनारा, एत्मादपुर, न्योरी जलालपुर प्रथम एवम द्वितीय, बुढ़वा सहित ग्यारह परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से ग्यारह हजार की लाइन में करंट दौड़ रहा है। आंधी और अधिक गर्मी में पुराने तार अक्सर टूटते रहते हंै।

25 हजार बच्चों पर करंट का खतरा
एचटी लाइन के तारों के नीचे के परिषदीय स्कूलों में करीब 25 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। विभाग के साथ शासन को भी इन बच्चों की सुरक्षा की परवाह नहीं है, जबकि कभी इन स्कूलों में करंट का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

बयान:-
शासन का निर्देश पर बिजली विभाग से सभी स्कूलों के ऊपर से बिजली की लाइन हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का स्टीमेट मांगा गया है। स्टीमेट मिलने पर शासन को भेजा जाएगा। स्टीमेट बजट मिलने पर विभाग को देकर बिजली की लाइनें शिफ्ट कराई जाएंगी। -पंकज यादव, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें