फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गरीब, मध्य वर्ग के लिए अजगवां में बनेंगे आवास

Mon, 11 Mar 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25-शिलान्यास समारोह में बोलतीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस कालोनी की कीमत साढ़े तीन लाख और एलआईजी की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। गरीबी रेखा के नीचे और मध्य वर्ग के लोगों को शहर के अजगवां में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी कालोनियां बनेंगी। ईडब्ल्यूएस कालोनी की कीमत साढ़े तीन लाख और एलआईजी आवास की कीमत साढ़े पांच लाख निर्धारित है।
रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह मेें केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आवासों की आधारशिला रखी। कहा कि आवासों का निर्माण एक महीने में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि लखनऊ की कंपनी टेराजोन आवास बनाएगी। पहले चरण में 200 और इनके बनकर तैयार होने के बाद 300 कालोनियां बनाई जाएंगी। आवंटी को जरूरत पड़ने पर बैंक से ऋण भी मिलेगा। एक महीने बाद आवंटन फार्म मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था टेराजोन के अधिकारी नितिन सिंह ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो कंपनी दूसरे स्थान पर भी कालोनियां बनाकर जरूरतमंदों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर डॉ. अशोक श्रीवास्तव, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, ऋतिक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें