फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बार-बार बिजल कटने से मिलेगी निजात

Mon, 11 Mar 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आबूनगर उपकेंद्र में बदले गए पैनल, आठ घंटे से अधिक देर तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

- शहर के आवास-विकास और पटेल नगर की एक हजार की आबादी को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के आवास-विकास और पटेल नगर में दिन में बार-बार बिजली कटौती की समस्या उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। रविवार को आबूनगर विद्युत उपकेंद्र में दोनों फीडरों के पैनल बदले गए। इस दौरान आठ घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
आबूनगर उपकेंद्र से सात फीडरों की बिजली आपूर्ति होती है। उपकेंद्र के पटेल नगर फीडर और आवास-विकास फीडर से विकास भवन, कलक्ट्रेट, कचहरी, सरकारी आवास सहित कई बैंक और कार्यालयों के बिजली कनेक्शन हैं। आवास-विकास शहर का पॉश इलाखा है। अक्सर लोड बढ़ने से उपकेंद्र के दोनों फीडरों के पुराने पैनल खराब हो जाने से इन क्षेत्रों में कई बार जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के पास कई बार इस मामले की शिकायत पहुंची। इसे संज्ञान में लेकर विभाग ने रविवार को उपकेंद्र में पैनलों को बदलवाया। इस दौरान सुबह 10 से शाम छह तक आपूर्ति प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह ने बताया कि नए पैनल लगने से पटेल नगर और आवास-विकास फीडर में ट्रिपिंग की समस्या से करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। शाम 6:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें