फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन के वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के वाटर कूलर से गर्म पानी निकलने से यात्री बेहाल हैं। वे मजबूरी में पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर अप डाउन की करीब 55 ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें तीन से चार हजार यात्री सफर करते हैं। स्टेशन में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं कमतर हैं। प्लेटफार्म नंबर दो के वाटर कूलर की तीन टोटियों से पानी नहीं निकलता है। एक टोटी से गर्म पानी निकल रहा है। इसके अलावा वाटर बूथों से पानी निकलना बंद हो गया। इसकी वजह से यात्रियों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं इसी प्लेटफार्म के पंखे भी नहीं चल रहे हैं।

इटावा निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह शहर कुछ काम से आए थे। घर वापसी के लिए स्टेशन पहुंचे। यहां आरओ से गर्म पानी निकल रहा है। इसकी वजह से पानी खरीद कर पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सौरभ सिंह ने बताया कि आरओ के अलावा वाटर बूथों से भी पानी नहीं निकल रहा है। इसके साथ पंखे भी नहीं चल रहे हैं। गर्मी के कारण हाल बेहाल है। मजबूरी में प्लेटफार्म नंबर एक के वाटर कूलर से ठंडा पानी लाने जा रहे हैं।

स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। इसकी वजह से ब्लॉक लिया जाता है। उसी वजह से आरओ संचालित नहीं हो पाया होगा।
महेंद्र गुप्ता, वाणिज्य निरीक्षक, स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें