फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान का बास्केटबाल, हैंडबाल में दबदबा

Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
वालीबाल बास्केटबाल, हैंडबाल और योगा प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारहवीं वाहिनी पीएसी लाइंस में मंगलवार को 11 जिलों की पीएसी पूर्वी जोन टीमों की अंतरवाहिनी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जोन की टीमों के बीच पहले दिन दो मीटिंग में वालीबाल बास्केटबाल, हैंडबाल और योगा प्रतियोगिता हुईं।
विज्ञापन


पीएसी कमांडेट रतनकांत पांडेय ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर हौसलाअफजाई की और खेलों का शुभारंभ किया। 42 वाहिनी इलाहाबाद और 26 वाहिंनी गोरखपुर के बीच वालीबाल का उद्घाटन मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में इलाहाबाद ने जीत हासिल की। पहली प्रतियोगिता में वालीबाल का दूसरा मैच 36 वाहिनी वाराणसी और 39 वाहिनी मिर्जापुर के बीच खेला गया। वाराणसी ने मैच को अपने खाते में डाला। वालीबाल के तीसरे मैच में 34 वाहिनी वाराणसी ने सोनभद्र को हराया।

बास्केटबाल प्रतियोगिता में 34 वीं वाहिनी ने झांसी 33 वाहिनी को शिकस्त दी। दूसरे मैच में 37 वीं वाहिनी कानपुर को इलाहाबाद 42 वीं वाहिनी ने हराया। बास्केटबाल का तीसरा मैच सोनभद्र 42 वाहिनी और मेजबान के बीच खेला गया। मेजबान ने सोनभद्र को हराया। मेजबान के जीतने से कैंपस में खुशी का माहौल छा गया। हैंडबाल प्रतियोगिता में पहला मैच चार वाहिनी इलाहाबाद ने कानपुर से जीता, दूसरा मैच हैंडबाल में मेजबान ने 26 वाहिनी गोरखपुर को हराया, तीसरे मैच में इलाहाबाद नैनी  42 वाहिनी ने 39 वाहिनी मिर्जापुर को हराया, चौथे मैच में 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ ने 33 वाहिनी झांसी को हराया, पांचवें मैच में 34 वीं वाहिनी वाराणसी ने सोनभद्र 48 वाहिनी को हराया। इस मौके पर उपसेनानायक कुलदीप सिंह, नायक राकेश कुमार, डाक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, शिविरपाल गोरखनाथ सिंह, दलनायक विनोद कुमार दुबे, अशोक पांडेय, सैन्य सूबेदार अरविंद राय, आरटीसी प्रभारी बसंतलाल द्विवेदी, पीटीआई संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अक्षय कुमार, उद्घोषक अनीस उल्ला खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें