फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: होमगार्ड को युवकों ने पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मैरिज हाल के पास हुई घटना, तीन युवकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। सुल्तानपुर घोष थाना से ड्यूटी कर घर लौट रहे होमगार्ड को तीन युवकों ने बीच सड़क पर पीटकर घायल कर दिया। हमले में होमगार्ड के पास से कुछ रुपये भी छीन लिए। होमगार्ड ने एक युवक को दबोच लिया और शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
खागा कोतवाली के चकबबुल्लापुर मोहल्ला निवासी विनोद कुमार सिंह होमगार्ड हैं। वर्तमान समय में सुल्तानपुर घोष थाने में ड्यूटी करते हैं। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वह सुल्तानपुर घोष थाने से ड्यूटी मंगलवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहा था। चकबबुल्लापुर स्थित मैरिज हाल के पास पहुंचा। रास्ते पर तीन युवक खड़े थे,उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर युवकों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। एक युवक ने उसका मोबाइल व पैसा छीन लिया। उसे किसी तरह विनोद ने पकड़ लिया। दूसरे युवक भाग निकले। शोरगुल होने पर गांव के लोग आ गए और विनोद की मदद की।
विज्ञापन

विनोद की तहरीर पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेमपुर निवासी रामभवन उर्फ छोटू, किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी अजय व चंद्रशेखर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है, पैसा छीनने की बात गलत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें