फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन आज, बाजार पर चढ़ा होली का रंग

Wed, 28 Feb 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
चिप्स पापड़ खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली के लिए हर किसी में उत्साह है। गुरुवार को होलिका दहन होगा। इसके बाद शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। हर तरफ होली की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर चौक, लालाबाजार, बाकरगंज, देवीगंज, पटेलनगर इलाके में चहल पहल रही। लोगों ने रंग, अबीर गुलाल खरीदें। वहीं गृहणियों ने रेडीमेड चिप्स पापड़, नमकीन की खरीदारी की। घरों में भी पकवान बनाए जा रहे हैं। बच्चों में पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।

बिंदकी: नगर बिंदकी के खोया मंडी, वनस्पति तेल, मैदा, डालडा, देसी घी, चिप्स, पापड़ की दुकानों सहित सब्जी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। नगर के फाटक बाजार, मेन बाजार, एनआईसी रोड में सजी पिचकारियों व रंगों की दुकानों में बच्चों की भीड़ अधिक रही। नगर के आचार्य पं. श्री नारायण अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को गंगा स्नान करने का विशेष महत्व रहेगा। भद्रा के बाद होलिका दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा: फुटपाथ की दुकानों से लेकर छोटी बड़ी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों ने सूखे मेवा सहित मैदा, सूजी, बेसन, पापड़ और रिफाइंड की खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें