फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों संग बरसेगी प्यार की फुहार

Thu, 05 Mar 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मस्ती, उमंग और उल्लास के साथ नीले, पीले, हरे और गुलाबी रंगों से चेहरे और हसीन दिखेंगे। गुझियों की मिठास के साथ होली की हुड़दंग को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बड़ों के चेहरों में जहां होली की खुशियां झलक रही, वहीं बच्चे भी मस्ती करने को बेताब हैं। जिले में लोगों ने होली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अबीर गुलाल और रंगों की खरीदारी के साथ पिचकारी आदि लेकर हर कोई खेलने की तैयारी में है।

रंगों और खुशियों का त्योहार होली शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। घर-घर महिलाएं स्वादिष्ट पकवान तैयार कर रही हैं। शहर के पत्थरकटा चौराहा, पटेलनगर, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज आदि स्थानों पर लोगों ने गन्ना, चने की बाली आदि की खरीदारी की। होली के उत्साह में हर कोई लवरेज नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बड़ों संग बच्चे बाजार में पहुंचे और अबीर गुलाल रंग व पिचकारी खरीदी। होली को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए फाग गीतों का भी कार्यक्रम होगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करती नजर आई। उधर, ओम पावक अग्नेय नम: मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें