फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिट एंड रन’ केस लोगों के जेहन में कौंंधा

Fri, 05 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
बेलदरइया मोड़ में दुर्घटनास्थल पर खड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिगड़ैल युवकों की बेतरतीब रफ्तार ने बुधवार रात एक परिवार को गम में डुबो दिया। हादसा देखने वालों के जेहन में ‘हिट एंड रन’ केस की याद ताजा हो गई। दुर्घटना के समय कुछ और लोग भी फुटपाथ पर थे, जिन्होंने इधर-उधर भागकर जान बचाई। आसपास रहने वालों की तो नींद उड़ गई। वह छतों और घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन



बाकरगंज मोहल्ले के शब्बू व असद ने बताया कि कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रही होगी। वह लोग तो कार की रफ्तार देखकर सहम गए थे। खाना खाने के बाद टहलकर लौट रहे थे। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि गलत साइड में गई और शिक्षक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। तोड़फोड़ और चीखपुकार की आवाज सुनते ही सामने घर में रहने वाले प्रदीप साहू और संदीप साहू बाहर निकले।


बताया कि एक्सीडेंट के बाद घर के बाहर ट्रांसफार्मर में भिड़कर कार उनके घर की तरफ आ रही थी। वे लोग उस समय छत पर थे। एक बार तो लगा कि कार उनकी या फिर पड़ोसी की बिल्डिंग में आकर टकराएगी, लेकिन नाले में फं सकर रुक गई। उन लोगों ने सलमान खान के केस के बारे खूब चैनलों में देखा और अखबारों में पढ़ा था। पहली बार अपने सामने ऐसा वाकया देखकर वही याद ताजा हो गई। फुटपाथ पर कोई सोया रहा होता या बैठा रहा होता तो कई जानें जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें