फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 16 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस ने चोरी, लूट, हत्या, नकबजनी और गोकशी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त 16 अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनके खिलाफ जिले और पड़ोसी जनपदों में 114 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार निगरानी के लिए की गई है।
विज्ञापन

हथगाम पुलिस ने मुल्लनपुर निवासी मो. कौनयन व नट का डेरा चक भुगुनापुर निवासी आलीम, सदर कोतवाली पुलिस ने बेलदरईया निवासी अशोक बेलदार, राधानगर पुलिस ने झाऊपुर पुलिया निवासी रीशू पासवान और जहानाबाद पुलिस ने काजीटोला निवासी आलिम उर्फ अकरम उर्फ मुन्ना की हिस्ट्रीशीट खोली है।
खागा पुलिस ने धरमंगदपुर नरवा शाहजहांपुर सेलराह निवासी योगेंद्र, उसके भाई मदन उर्फ भूपेंद्र, पवन सिंह और नवल किशोर की हिस्ट्रीशीट खोली। खखरेरू के अखिलेश कुमार, हुसैनगंज के ज्ञान बाबू लोधी व शिवम यादव, ललौली के लक्ष्य प्रताप सिंह, मलवां के अमित धोबी, बकेवर के गौतम रैदास और कल्यानपुर के धर्मवीर उर्फ उगलेश राजपूत को भी सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें