फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-36-आरोपी धर्मवीर। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। घटना में नाम सामने आने के बाद एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार होने पर शाम को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर पुखरायां मिल कॉलोनी निवासी राम प्रकाश कटियार की पत्नी प्रमिला आठ अप्रैल को मायके बिजौली गांव से घर लौट रही थीं। वह बस पकड़ने के लिए जहानाबाद ई-रिक्शा से जा रही थीं। चांदपुर थानाक्षेत्र के हरकुंडी के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली थी।
चांदपुर और बिंदकी कोतवाली की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में कल्यानपुर थाने के गौसपुर निवासी धर्मवीर उर्फ राज लोधी उर्फ उगलेश और उसके साथी बिंदकी निवासी ध्रुव की पहचान हुई। पुलिस ने धर्मवीर को पकड़कर पूछताछ की। इसमें उसने चेन लूट की वारदात कबूल की।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस आरोपी को लूटी चेन बरामद कराने ले जा रही थी। धमनाखुर्द रोड पर झाड़ियों में छिपाया तमंचा निकालकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया।
आरोपी बिंदकी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कानपुर, बांदा, हमीरपुर समेत विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास सहित 24 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि साथी ध्रुव की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटी चेन, 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया।

फोटो-36-आरोपी धर्मवीर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें