फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिता नौकर नहीं, बड़े काश्तकार और कारोबारी थे

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। पट्टीशाह गांव में सजा के बाद उपजे तनाव के चलते माहौल पूरी तरह सन्नाटे में बदल गया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद 24 से अधिक लोगों को जेल भेजे जाने के बाद गांव में डर और खामोशी का माहौल है। ग्रामीण इस मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और फिलहाल स्थिति शांत बनी हुई है।
विज्ञापन

इस बीच एक पक्ष के शरीफ सेठ के बेटे खतीब ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। खतीब ने कहा कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे और कानूनी लड़ाई की पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिता शरीफ सेठ बड़े काश्तकार और कारोबारी रहे हैं। मुंबई में उनके कारखाने हैं और उन्होंने कभी किसी के यहां नौकरी नहीं की।

शरीफ का बेटा इंजीनियर और बेटी हाईकोर्ट में वकील
खतीब के मुताबिक उनका परिवार शिक्षित है। उनके बड़े भाई इंजीनियर हैं और एक बहन हाईकोर्ट में वकील हैं। उन्होंने दावा किया कि शरीफ सेठ ने कई मौकों पर विरोधियों की आर्थिक मदद की थी और कुछ जमीनों में बिना पैसे लिए उन्हें पार्टनर भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें