फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बकरीद कुर्बानी पोस्टर में गोवंश का फोटो लगाने पर हिंदू संगठन भड़के

Wed, 20 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। थाना क्षेत्र के मदरसा इस्लामिया दारुल कुरान द्वारा बकरीद पर इजतेमाई कुर्बानी के लिए जारी किए गए पोस्टर पर गोवंश की फोटो लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने ललौली थाना प्रभारी को तहरीर दी। जिस पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उन्होंने व्हाट्सएप पर देखा कि थाना क्षेत्र के रहमत बाबा निवासी जैनुल आबेदीन ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मदरसा इस्लामिया दारुल कुरान, ललौली फतेहपुर के नाम से बकरीद इजतेमाई कुर्बानी का बैनर लगाकर कुर्बानी में हिस्सा लेने की अपील की है। पोस्टर पर एक ओर बकरा और दूसरी ओर गोवंश की फोटो लगाई है। इस पोस्टर से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची और समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने इसे निंदनीय कृत्य बताते हुए जैनुल आबेदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें