जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए अपने प्राण गंवाने वाले शहीद कर्नल राय व हवलदार की आत्मा शांति के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा की रविवार को हुई मासिक बैठक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासभा के रामगोपाल शुक्ला ने कहा कि पड़ोसी देश पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
बार्डर पर सीज फायरिंग कर बार-बार उलंघन कर रहा है, जिससे निर्दोश सैनिकों की निर्मम हत्याएं हो रही हैं। इन हरकतों को निर्णायक मानकर केंद्र सरकार को पड़ोसी देश पर हमला कर देना चाहिए।
महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि घूसखोरी चरम पर है। छोटे से काम के लिए भी को अधिकारियों के चौखट के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
इसके विरोध में 16 को बिजली विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर करन सिंह पटेल, सुखराज सिंह, एसके गुप्ता, देवनाथ धाकड़े, राजकुमार तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह भदौरिया, मूलचंद्र गुप्ता, अनिल शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद पांडेय, मुन्नू मिश्रा, रमेश बाल्मीकि, बृंदावन शर्मा, सुरेश गौतम, निर्मला, मीना, रश्मि सिंह, सुधा पांडेय आदि रही।