फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार वाहन ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चौडगरा कस्बे के पास कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पहुर तिराहे और रेलवे ओवरब्रिज के बीच शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घायलों में महोबा जनपद के धवरी खरेला निवासी अमित (30) पुत्र उदित नारायण तिवारी और आशुतोष (26) पुत्र केदारनाथ के साथ हमीरपुर जनपद के नेवादा निवासी सूर्यभान (करीब 30) शामिल हैं।

लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सूर्यभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित और आशुतोष को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया।
चौडगरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पूछताछ में सामने आया कि कार सवार तीनों लोग हमीरपुर से रायबरेली जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

जहानाबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवारों को किसी वाहन ने शनिवार को टक्कर मार दी। कानपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के लेबामऊ गांव निवासी शिवकांत (26) और हिमांशु शर्मा (24) जहानाबाद से गांव बाइक से लौट रहे थे। एकलव्य नगर कपिल मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी में इलाज के बाद दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें