फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईस्कूल के छात्र पर चोरी का आरोप लगा भेजा जेल, परीक्षा छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस पर हाईस्कूल के छात्र को चोरी के आरोप में बालिग दर्शाकर जेल भेजने का आरोप लगा है। कार्रवाई के चलते छात्र की हाईस्कूल परीक्षा भी छूट गई। होमगार्ड मां ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सरसई गांव के तीन लोगों को चोरी के मामले में जेल भेजा है। इसमें एक की मां होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि बेटे की जन्मतिथि एक जनवरी 2012 है और उसकी उम्र 14 वर्ष है। वह इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था।

वह एक निजी कॉलेज का नियमित छात्र है और उसका परीक्षा केंद्र दमापुर में है। मां ने आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रवेश पत्र और कक्षा आठ की मार्कशीट सहित कई दस्तावेज दिखाकर बेटे को नाबालिग बताया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश पटेल ने कहा कि आरोपी को जेल भेजने का निर्णय न्यायालय का होता है। यदि आरोपी नाबालिग है तो परिजन संबंधित दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें