फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा::: सात मार्च से हाईस्कूल, नौ से इंटर की खत्म होगी परीक्षा

Tue, 23 Jan 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च से हाईस्कूल और नौ मार्च को इंटरमीडिएट की खत्म होगी। इस बार बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस अभिरक्षा में संकलन केंद्र में जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पहले दिन 22 फरवरी को हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में इंटर हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 23 को सिर्फ दूसरी पाली में इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी। 27 को पहली पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा होगी। 28 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत और दूसरी पाली में इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।
29 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान और दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान और गणित का परीक्षा होगी। दो मार्च को सिर्फ दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा होगी। चार मार्च को हाईस्कूल अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। पांच मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला और दूसरी पाली में इंटर इतिहास की परीक्षा होगी। सात मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। नौ मार्च को दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार नियमों में परिवर्तन किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांगरूमों में प्रश्नपत्रों की सु्रक्षा की निगरानी के लिए डीएम के स्तर से सुरक्षा कमेटी गठित होगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पुलिस अभिरक्षा में पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

- शिवपूजन द्विवेदी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें