फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन केंद्रों में हाईस्कूल और दो में इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में 18 मार्च से शुरू होगा। अब तक करीब 78 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंच चुकी हैं। जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तीन केंद्रों पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने 1,856 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज और एएस इंटर कॉलेज शामिल हैं। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
मुस्लिम इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज और एएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। 84 अंकेक्षक, 169 प्रधान परीक्षक और 1603 परीक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में 14 अंकेक्षक, 30 प्रधान परीक्षक और 274 परीक्षक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 16 अंकेक्षक, 31 प्रधान परीक्षक और 270 परीक्षक, मुस्लिम इंटर कॉलेज में 19 अंकेक्षक, 38 प्रधान परीक्षक और 373 परीक्षक, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में 19 अंकेक्षक, 38 प्रधान परीक्षक और 370 परीक्षक, एएस इंटर कॉलेज में 16 अंकेक्षक, 32 प्रधान परीक्षक और 316 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें