फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के आह्वान पर 23 परिवार को मिला राशन

विज्ञापन
गरीबों को राशन सामग्री देते परमार्थ प्रेरणा समिति के सदस्य - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। लॉकडाउन में अमर उजाला की पहल पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए कई समाजसेवी सामने आए। अभियान के तीसरे दिन परमार्थ प्रेरणा समिति ब्रम्हदेव सरकार बुढ़वा की ओर से अमौली के जरूरतमंदों को राशन सामग्री बांटी गई। 23 परिवारों को राशन के पैकेट मुहैया कराए गए। निर्धनों को भूख से बचाने के लिए अमर उजाला की इस पहल में कोई भी समाजसेवी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

परमार्थ प्रेरणा समिति ब्रम्हदेव सरकार बुढ़वा के संचालक विमलेश त्रिवेदी ने बुढ़ंदा में सुधीर कुमार, कुसुमकली, रजोलिया, कृष्ण कुमार, श्यामकली, उमाकांती, पुष्पा देवी, मइयादीन, जानकी, पूनम को राशन सामग्री दी। भिखनीपुर के शिवमंगल सिंह, हरिजनपुर की सहोदरा, सुंदरी, मकरंदपुर के सुरेशचंद्र, श्यामलाल, रामबहादुर, हरीलाल, केवटरा की सुखमनिया, लज्जावती, ज्ञानमती, रामखेलावन, शिवसेवक और राघवेंद्र को आटा, चावल, चीनी, बिस्कुट, मसाला, साबुन और सब्जी दी गई।
समिति के सदस्य ऋषि कुमार, सुरेश सिंह, संजय शुक्ला, रामभजन, दिनेश यादव ने राशन सामग्री बांटी और कहा कि अमर उजाला की पहल पर गरीबों को राशन दिया जा रहा है। निर्धन परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। जो परिवार मिलेंगे, उन्हें अगले चरण में राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

दानदाता यहां करें संपर्क : समाजसेवी दानवीर खाद्य सामग्री के पैकेट पटेल नगर चौराहा आईटीरोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक किसी भी समय दे सकते हैं। इससे प्रतिदिन जरूरतमंदों की संख्या व वितरण का समय निर्धारित करने में सहायता होगी। सहयोग के लिए आप सभी मोबाइल नंबर 9675897554 पर बात या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें