फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट ने बचाई युवक की जान

Mon, 11 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हेलमेट लगाने से बचे बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, लेकिन बाइक चालक के हेलमेट लगाए होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर उनवा निवासी रामकरन गोस्वामी (40) और सुरेश प्रसाद गुप्ता (50) रविवार दोपहर किसी काम से बाइक से बिंदकी जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बाइक समेत सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे की खबर पर एंबुलेंस पहुंची। बाइक चालक रामकरन और सुरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामकरन ने बताया कि वह हेलमेट लगाए थे। सिर के बल गिरने के बाद भी जान बच गई।
विज्ञापन


हेलमेट न होता तो जान चली जाती। रामकरन को नाक में मामूली चोट लगी है जबकि साथी सुरेश का पैर टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें