फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अखरी कांड में अब 16 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अखरी गांव के किसान नेता समेत तीन लोगों की गोली मारकर की गई सामूहिक हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे-4 और गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। अधिवक्ता के निधन पर शोक व्यक्त किए जाने के कारण अब मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान रामदुलारी सिंह के पुत्र और भाकियू टिकैत गुट के किसान नेता विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की आठ अप्रैल 2025 को वर्चस्व की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जान उर्फ विपुल के खिलाफ हत्या, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में कोर्ट में तेजी से सुनवाई चल रही है। पिछली तारीख दो जुलाई को थी। सोमवार को सुनवाई निर्धारित थी। गैंगस्टर कोर्ट के अभियोजन पक्ष ने बताया कि अधिवक्ता के निधन पर शोक के चलते सुनवाई 16 जुलाई के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें