कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक लेतीं डीएम श्रुति। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला दिव्यांग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में गुुरुवार को हुई।
डीएम ने कहा कि मूकबधिर दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए की जाने वाली जांच अब मेडिकल कालेज फतेहपुर में होगी। अब तक मूकबधिर दिव्यांगजनों को इसके लिए लखनऊ जाना पड़ता था।
बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से डीएम को अवगत कराया। सीएमओ ने बताया कि अब तक 16238 यूडीआईडी कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों की सुगमता के लिए सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों व बैंकों में रैंप का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की श्रेणीवार रिपोर्ट बनाकर उन्हें अवगत कराएं। बैठक की सूचना एजेंडा सहित समिति के सदस्यों को समय से अवगत करा दें। डीएम ने प्रबंधक लीड बैंक अधिकारी को कहा कि वह बैंकों में दिव्यांगजनों को सहायता के रूप में सहायक उपलब्ध कराएं। बैठक में दिव्यांगों को मनरेगा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य दिए जाने की मांग रखी गई। डीएम ने डीसी मनरेगा को उचित व्यवस्था करने के लिए कहा।