असोथर। नगर पंचायत असोथर में घर-घर लोग उल्टी और दस्त से परेशान हैं।
उल्टी और दस्त से एक वृद्धा रानी देवी उम्र 60 वर्ष की गुरुवार को मृत्यु हो गई। बीमारी से केशन, उसके पिता बरातीलाल और मां राधा देवी, हरिओम, अर्चना देवी, रुक्मणी देवी और अन्वी परेशान हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। केशन की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट रेफर किया गया है। डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया दूषित पानी पीने से इस समय डायरिया रोग हो सकता है, लेकिन अभी क्षेत्र में डायरिया फैले होने की पुष्टि नहीं है।