फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मौतों के बाद खुली नींद, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। ब्लॉक क्षेत्र के पतरिया गांव में 14 घंटे में पांच मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण कर दवाएं बांटी। सीएचसी से भेजी गई टीम ने मृतकों के परिजनों व मुहल्लेवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, गांव में छठवीं मौत से दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों की कोरोना जांच कराई। एंटीजन किट से हुई जांच में सभी 38 लोग निगेटिव पाए गए। संक्रामक बीमारियों के लिए भी स्वास्थ्य कर्मियों ने कई परिवारों के बीच पहुंचकर वहां सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सिर दर्द, वायरल फीवर से पीड़ित ग्रामीणों को टीम ने दवाएं दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया, डॉ. वीरेंद्र राव तथा एलटी सत्यभान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी लोग विशेष सावधानी बरतें।
घर के अंदर-बाहर सफाई रखें। नाला-नालियों की सफाई के लिए ब्लॉक मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। टीम भेजकर नालियों की सफाई, कीटनाशक व एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की व्यवस्था की गई। 24 घंटे के अंदर हुई पांच मौत को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

हथगाम। पतरिया गांव निवासी बुद्धू पासवान (80) की बुधवार शाम मौत हो गई। उन्हें कई दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। घर पर ही पीड़ित का इलाज चल रहा था। शाम चार बजे तबीयत अधिक खराब हुई। अस्पताल ले जाने का इंतजाम हो रहा था, तभी उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें