फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने बीमारों की सेहत का हाल जाना

विज्ञापन
औंग ग्रामीणों का स्वास्थ्य परिक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। कस्बे के विकास नगर एवं चमनगंज में सात दिनों से फैले बुखार पीड़ितों का हाल जानने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। बीमार लोगों को परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. राजन सिंह व गोपालगंज पीएचसी से डॉ. जावेद, आयुष डॉक्टर मोनिका, समरानी व टीम सदस्य हिमांशु, बाबूराम, राजेंद्र अवस्थी, अवधेश पहुंचे। टीम ने मरीजों को देखा और उन्हें बुखार की दवा वितरित की। स्वास्थ्य टीम ने नालियों में ट्रामोफास दवा का छिड़काव भी कराया। बुखार से संक्रमित मरीजों
के घरों में डीडीटी का छिड़काव किया गया। कैंप में पूनम देवी, सेजल देवी, नमिता देवी, कमला देवी, तनु, धर्मेंद्र कुमार, पम्मू, मंजिली देवी, रजनीश कुमार, जगदीश, रामकिशुन, रन्नो देवी, महेश कुमार, संजय, विमला देवी, यीशु, चंद्रशेखर सहित 18 मरीजों को दवा वितरित की गई। डॉ. राजन सिंह ने बताया की ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के हैं। नालियों में गंदगी की वजह से वायरल फीवर का संक्रमण है। सभी को दवा दे दी गई है। इधर, कानपुर में इलाज करा रहे सात मरीज अभी भी घर वापस नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें