फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। गर्भवती महिला को सीएचसी की जगह नर्सिंग होम ले गई आशा कार्यकर्ता की लापरवाही गर्भवती महिला को भारी पड़ गई। प्रसव के नाम पर नर्सिंग होम में मोटी रकम ली गई, लेकिन प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। उसका शरीर नीला पड़ गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी रमेश कुमार पत्नी सुनीता गर्भवती थीं। रमेश ने बताया कि बुधवार शाम आशा सीएचसी की जगह खागा-दामपुर रोड पर एक नर्सिंग होम में ले गई। देर रात सुनीता ने एक पुत्र को जन्म दिया। इससे पहले की पुत्र के जन्म की खुशियां परिवार में पूरी तरह से फैलती, बच्चे का शरीर नीला पड़ गया और मौत हो गई। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया।सीएचसी अधीक्षक यूपी कुशवाहा ने कहा कि मामले की पड़ताल कराई जाएगी। नोडल प्रभारी से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाकाई लोगों के आरोप है कि महकमे की सुस्ती के कारण बड़े पैमाने पर बिना पंजीकरण और डॉक्टर के नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें