फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इंफ्लुएंजा को लेकर सतर्क नहीं है स्वास्थ्य विभाग

Mon, 13 Mar 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इंफ्लुएंजा को लेकर भले ही देशभर में अलर्ट जारी किया गया हो, पर जिले में इसका कोई असर नहीं है। लोग बेपरवाह होकर भीड़ में घूम रहे हैं। जिला अस्पताल में भी बिना मास्क के लोग आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के साथ ही इंतजामों के निर्देश दिए गए हैं। जिले के अंदर इंफ्लुएंजा से बचाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण अस्पतालों में पहुंचने वाले लोग भी बेपरवाह हैं। अस्पताल प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल के दवा काउंटर, पंजीकरण काउंटर और ओपीडी मरीजों की भीड़ थी। लोग एक दूसरे के नजदीक खड़े थे। डॉक्टरों के पास पहुंचे लोग भी बिना मास्क के थे। कुछ चिकित्सक भी मास्क नहीं लगाए थे। ऐसे में इंफ्लुएंजा का संक्रमण बढ़ा तो संभालना मुश्किल हो जाएगा।
क्या है इंफ्लुएंजा
जिला अस्पताल के फिजीशियन पवन बाजपेई बताते हैं कि यह एक प्रकार का सामान्य वायरल संक्रमण है। यह फेंफड़ों, नाक, गले पर हमला करता है। जिन लोगों को पुराने रोग हैं या शरीर बीमारियों से कम लड़ने की क्षमता रखता है, उन्हें इसका खतरा अधिक रहता है। मौसमी इंफ्लुएंजा की विशेषता अचानक बुखार, खांसी (आमतौर पर सूखी), सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गले में खराश और नाक बहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बचाव के उपाय
- सर्दी, जुकाम होने पर तुरंत जांच कराकर उपचार लें।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचाव करें।
- छींक आने पर अपना मुंह रूमाल आदि से ढक लें।
- अस्पताल आदि में जाने पर मास्क का प्रयोग करें।
- झोलाछाप से उपचार लेने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें