फोटो-23-मरीजों का परीक्षण करते डाक्टर। संवाद
अमौली। क्षेत्र के दो हजार की आबादी वाले भवानी सिंह का पुरवा में सीएचसी की टीम ने शिविर लगाकर 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बुखार के 10 मरीजों का ब्लड टेस्ट हुआ, जो टाइफाइड और मलेरिया निगेटिव मिले। 10 मरीजों का डेंगू सैंपल लिया गया। सभी मरीजों को दवाएं दी गईं। जिला सर्विलांस अधिकारी केके सिंह, डाॅ. अब्दुल्ला, चिकित्साधीक्षक डाॅ. पुष्कर कटियार ने गांव का निरीक्षण किया। इस मौके पर डाॅ. प्रदीप, डाॅ. रामशंकर, सीएचओ रूपरानी, एलटी विकास, एएनएम और आशा मौजूद रहीं।