फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोज-रोज करता था पिटाई, इसलिए पेट्रोल डालकर जला दिया जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र तारापुर असवार गांव में पति पर पेट्रोल डालकर कमरे में जिंदा जलाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि पति की प्रताड़ना से तंग होकर उसने ये कदम उठाया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अवधेश उर्फ पवन (40) शराब का लती था। दो जुलाई को बंद कमरे में उसका जला शव मिला था। कमरे में आसपास कुछ भी नहीं जला था। इससे आग लगाने की आशंका जताई जा रही थी। गैरप्रांत में रहने वाले भाई राजकुमार ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने अवधेश की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शराब के लिए पति अवधेश रुपये मांगता था। अक्सर मारपीट करता था। घटना की दोपहर को पति नशे में घर पहुंचा और रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं होने पर विवाद हुआ। इसके बाद पति नशे में बेसुध होकर सो गया। पति के बेसुध होने का फायदा उठाकर उसने बिस्तर और पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद ताला बंद कर बैंक रुपये निकालने के बहाने से चली गई। लौटने पर पति जलकर मर चुका था। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। उसने ऐसा प्रतीत किया कि पति ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें