फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी ने प्रेमी संग मिलकर किया कत्ल

Fri, 08 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार को देवरानी ने प्रेमी के साथ जेठ और जिठानी का कत्ल किया था। पुलिस ने देवरानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन




दोनों ने कबूल किया कि जेठ ने एक महीने पहले उन्हें आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। अपने प्रेम संबंध को छिपाने के लिए उन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया।

 
गुरुवार को पुलिस लाइन में मीडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि हत्याकांड में मृतक रामनरेश के छोटे भाई राम प्रकाश की पत्नी उमा देवी व उसका प्रेमी सुरेश यादव शामिल हैं।


सुरेश हथगाम कस्बा निवासी प्रभू सिंह का बेटा है और यह तीन मैजिक वाहन का मालिक व चालक दोनों है। बताया कि उमा की बेटी सुरेश के ही वाहन से स्कूल जाती थी। इसी दौरान सुरेश व उमा देवी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन



सुरेश ने प्रेमिका के घर में पैठ बनाने के लिए रामनरेश से संपर्क किया। घर में आय बढ़ने का हवाला देकर उसे अपनी ही एक मैजिक में ड्राइवर की नौकरी दे दी। इसके बाद उसकी शराब पीने की लत का फायदा उठाकर सुरेश घर में आने लगा।



अब तो महफिल ऊपर रामनरेश के घर में ही सजती थी। रामनरेश नहीं समझ पाते थे और सुरेश व उमा कहीं न कहीं फायदा उठा लेते थे।


 
बकौल एसपी एक माह पहले रामनरेश ने अपने भाई की पत्नी यानी उमा को मैजिक मालिक सुरेश के साथ नजदीकी संबंध में देख लिया। तभी से वह उमा को चरित्र के बारे में बता देने की धमकी देकर डराता था। दोनों ने इसी डर से दंपति हत्याकांड की योजना बनाई।


योजना के तहत सोमवार शाम उमा देवी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इससे सभी लोग खाना खाने के बाद बेहोश हो गए थे। देर रात 11 बजे उमा देवी ने प्रेमी को कॉल करके  बुलाया।


आरोपी सुरेश अपने घर से पानी लगाने का चकमा देकर बाइक से मौके पर पहुंचा। घर का दरवाजा खोलकर उमा देवी ने प्रेमी को बुलाया।



सीढ़ियों के रास्ते दोनों कमरे में पहुंचे और ताबड़तोड़ वार कर दंपति रामनरेश और उसकी पत्नी विमला को मार डाला। इसके बाद खून से दाग लगे कपड़ों को सुरेश ने अपने ट्यूबवेल पर छिपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खून लगे कपड़े, मोबाइल, सुरेश के जूते सबूत के रूप में बरामद किए हैं।



घटना के खुलासे में डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने एसओ संजय सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज रघुवंशी, साइबर सेल प्रभारी अजय सेठ, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, रावेंद्र प्रताप, मुरलीधर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रिजवान, रजनीश पांडेय को दस हजार का नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

  
बता दें कि हथगाम थाना क्षेत्र के कसेरुवा में गोपाली का पुरवा निवासी राम नरेश मौर्या व उनकी पत्नी विमला देवी की सोते समय कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना के एक दिन पहले पड़ोसी के घर से दो कुल्हाड़ी मांगकर लाना ही पुलिस के संदेह की मुख्य कड़ी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें