फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से फोन पर बात की, फिर फंदे से लटक दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। फोन पर पत्नी ने ससुराल आने से इंकार किया तो पति ने सोमवार रात फंदे लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नरेश उर्फ बड़ा सोनकर (27) ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। नरेश चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता राजाराम ने बताया कि नरेश की शादी करीब 10 साल पूर्व हमीरपुर जिला मौदहा निवासी बृजकिशोर सोनकर की पुत्री भूरी देवी से हुई थी। परिजनों ने बताया कि भूरी 10 दिन पूर्व पुत्री को मायके लेकर चली गई थी। कुछ दिनों से ससुराल आने को तैयार नहीं थी। नरेश की पत्नी से रात को फोन पर बातचीत हुई। बातचीत दौरान घर आने को लेकर विवाद होता रहा। उसने ससुराल आने से साफ इंकार कर दिया। इसी वजह से मानसिक तनाव में आ गया और क्षुब्ध होकर यह कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें