फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लेखपाल से मिलकर जमीन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। ग्राम पंचायत की नवीन परती जमीन को एक फैक्टरी की जमीन में मिलाकर हड़पने का आरोप लगा है। प्रधान ने लेखपाल के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र दिया है। डीएम ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


मलवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत साई में गाटा संख्या 363 नवीन परती जमीन दर्ज है। इसी जमीन से जुड़ी गाटा संख्या 361 है। गाटा संख्या 361 को सिद्दार्थ अग्रवाल ने फैक्टरी बनाने के लिए जमीन खरीदी है।
प्रधान सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि गाटा संख्या 361 की नाप करते समय लेखपाल कुलदीप ने सिद्दार्थ अग्रवाल से मिलकर गाटा संख्या 363 नवीन परती को मिलाकर दीवार खड़ी करा दी है। डीएम से मांग की गई है कि गाटा संख्या 363 में हुए अतिक्रमण को हटाकर निर्माण रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें