वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पोषण मिशन की समीक्षा की। 10 व 12 दिसंबर को मनाए जाने वाले वजन दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की। वजन दिवस से पहले सभी केंद्रों में वेटिंग मशीन की खरीददारी कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि यदि किसी केंद्र में वेटिंग मशीन नहीं है तो तत्काल मशीन की खरीददारी की जाए। बताया गया कि प्रशासन ने वजन दिवस की निगरानी के लिए 60 नोडल अधिकारी बनाए हैं। ये कार्यक्रम का घूम-घूमकर निरीक्षण करेंगे। 840 पर्यवेक्षक वजन दिवस का पर्यवेक्षण करेंगे। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 46 हजार कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण से मुक्त कराने का काम स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
इस मौके पर डीएम डा. वेदपति मिश्रा, सीडीओ सी. इंदुमती, एडीएम आलोक कुमार, डीआईओएस नंदलाल यादव, बीएसए विनय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।