फोटो-29- हथगाम सीएचसी में मौजूद स्टाफ। संवाद
- स्वास्थ्य विभाग की नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं और गुणवत्ता की जांच करने के साथ डाक्टरों और कर्मचारियों द्वारा मरीजों के प्रति व्यवहार की जानकारी ली।
राज्य से डॉ. मोहम्मद तारिक व जिले से डॉक्टर एहतराम के नेतृत्व में अस्पताल का विभिन्न बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया। हथगाम सीएचसी में टीम ने इमरजेंसी, फार्मेसी, आईपीडी, ओपीडी, पैथोलॉजी व प्रसव कक्ष की साफ-सफाई समेत सामान्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम के डॉक्टर तारिक ने बताया कि सीएचसी में सभी विभाग मौजूद हैं।
सभी विभागों में मरीजों को अच्छी गुणवत्ता के साथ अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। बायोमेडिकल वेस्ट के प्रबंधन की उचित व्यवस्थाएं मिलीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौरसिया का मरीजों के प्रति व्यवहार भी संतोषजनक है।
टीम के अधिकारियों ने बताया कि पियर एसेसमेंट (सहकर्मी मूल्यांकन) की रिपोर्ट जल्द ही विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सुधार के लिए सुझाव दिए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित चौरसिया, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. रमेश चंद्रा व डॉ. गरिमा विश्वकर्मा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।