फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कैनवास बॉल नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मिर्जापुर ने जौनपुर को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। नगर के किशनपुर रोड स्थित जज साहब का हाता में शनिवार शाम स्वर्गीय जाहिद खान राज्य स्तरीय कैनवास बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। खागा सीओ बृजमोहन राय ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मैच जौनपुर व मिर्जापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मिर्जापुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित दस ओवरों में 37 रन बनाए। जवाब में उतरी जौनपुर की टीम ने आखिरी ओवर में रोमांचक ढंग से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर के रूप में शकील अहमद व मुदस्सर खान रहे, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी मुन्ना टोनी खान ने ली। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये व उपविजेता को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। आयोजन में 24 टीमें, अलग-अलग जनपद व प्रदेशों से आएंगी। मैदान के किनारे बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसमें लाइव मैच दिखाया जाएगा। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें