फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली सांस्कृतिक महोत्सव की रही धूम

Wed, 26 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
हरियाली सांस्कृतिक महोत्सव में शिक्षिकाएं व छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर (ब्यूरो)। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हरियाली सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  कार्यक्रम  में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. वीना आर्य मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। समूह नृत्य में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष सिंधु प्रभा मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एके मिश्रा, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र गुप्त, मोना शुक्ला, संध्या दुबे, उमा शरण गुप्ता, छवि प्रकाश दुबे, शैलजा राज, भूपेंद्र सिंह, प्रशांत बनर्जी, नीतू बनर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें