फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिंदू बनकर महिला संग किया दुष्कर्म, महिला ने धर्मांतरण के लिए उकसाने का लगाया आरोप

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी सलीम राइन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में एक युवक ने धर्म छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे बहलाकर ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने धर्मांतरण के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को खोजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय महिला की जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। महिला एक माह पहले मायके आई थी। बताया कि बहुआ जवाहरनगर कस्बा निवासी शकील राईन कुछ दिन पहले किसी काम से गांव आया। उसने अपना नाम पर सोनू सिंह बताकर बहाने से मोबाइल नंबर ले लिया।

उससे अक्सर बातचीत करने लगा। उसे घर से शकील ने 14 दिसंबर को घुमाने के बहाने से बुलाया। इसके बाद अगवा कर बहुआ कस्बे में एक घर में रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे उसकी सच्चाई का पता चला तो उसने विरोध किया तो वह धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। धर्मांतरण कर निकाह करने की बात कही। तभी उसने मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छापामार कर महिला को खोज लिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें