फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ की डाल गिरने से दबकर मासूम बच्चे की मौत, दादी व चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

Thu, 08 Sep 2022 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
दिव्यांशु कुमार की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में पेड़ की डाल गिरने से मंगलवार रात साल भर के बच्चे की दबकर मौत हो गई। उसकी दादी और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खखरेरू थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी मजदूर अर्जुन पासवान का एक वर्षीय पुत्र दिव्यांशु अपनी दादी राधा देवी और चचेरे भाई नितिन पासवान के साथ घर के बाहर लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर खेल रहा था।

विज्ञापन


अचानक पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिरी, जिसके नीचे वे तीनों दब गए। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। तीनों को पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया। राधा देवी और नितिन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कौशांबी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

जहां से राधा देवी को प्रयागराज के लिए रेफर किया। दिव्यांशु कुमार परिवार का इकलौता था। उसकी मौत से मां सुमन देवी रो-रो कर बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें