फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
रवि प्रजापति की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। करंट की चपेट में आने से गुरुवार रात किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी रवि कुमार प्रजापति (47) किसान थे। उनके घर के आंगन में टिनशेड पर पंखा लगा है। बारिश के चलते शेड में करंट आ रहा था। किसान रात को लघुशंका के लिए उठा। तभी शेड के पोल को छू लिया।
विज्ञापन

इससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे से पत्नी लल्ली देवी और बेटे, बेटियों का हाल बेहाल हो गया। एक बेटा नितिन और अंतिमा हैं। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें