फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड ने किया बेहाल

Sun, 01 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी बस स्टाप में आग तापते राहगीर व दुकानदार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रविवार को बर्फीली ठंड ने कपड़ों के अंदर से शरीर में गलन का अहसास कराया। सर्द हवाओं से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। बाइक से चलने वाले लोग सफर करने से कतराते दिखे। राहगीर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन में ठंड से परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन


बस अड्डा, रेलवे स्टेशन में लगे अलाव भी राहगीरों के लिए नाकाफी लगे। आग तापने के लिए अलाव के आसपास लोग लोगों की भीड़ जुटी रही। बिंदकी बस स्टाप, गाजीपुर बस स्टाप, जयराम नगर बस स्टाप में सुविधाएं न होने पर यात्री सड़कों पर ठिठुरते रहे। सार्वजनिक स्थान वर्मा चौराहा, राधा नगर में रखी हुई अलाव की लकड़ी भी शाम को खत्म हो गई। इससे ठंड से लोग अधिक परेशान दिखे। शाम को जल्दी ही शहर की प्रमुख बाजार बंद हो गए। उधर ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में अलाव व्यवस्था न होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। असोथर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा से मुख्यालय, थरियांव, इलाहाबाद जाने वाले राहगीरों प्रताप नगर झाल पर ठंड से ठिठुरते रहे। प्रशासन ने अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है।

इसी प्रकार मलवां, चौडगरा, बहुआ, थरियांव मेें ठंड के प्रकोप से राहगीर परेशान रहे। कस्बों की दुकानों मेें चाय की चुस्की लेकर ठंड दूर करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें