फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाडड्रा ने दो बाइकों में मारी टक्कर, बालिका की मौत

विज्ञापन
फोटो-33-दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। हथगाम रोड स्थित लकड़ी गांव के पास सोमवार दोपहर हाइड्रा मशीन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बालिका की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी संदीप की पुत्री रोशनी (7) रिश्तेदारों के यहां थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में रुकी थी। सोमवार दोपहर को बिलंदा गांव निवासी रिश्तेदार अर्जुन, अनुज, अभिषेक और तारापुर गांव निवासी वीरेंद्र और महिला नीलम बाइक से रोशनी को छोड़ने के लिए मवई गांव जा रहे थे।
लकड़ी गांव के पास सामने से आ रहे हाइड्रा ने बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइकों में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। हुसैनगंज पुलिस और 112 पीआरवी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि हाइड्रा मशीन से दुर्घटना हुई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-33-दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें