फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गैंग ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला

Sat, 24 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकती गुलाबी गैंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुलाबी गैंग की प्रदेश कमांडर हेमलता पटेल के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकत्रियां कचहरी पहुंची। इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतकंवाद को खत्म करो नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। गैंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश कमांडर हेमलता पटेल ने कहा कि अब पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब ठोस कदम उठाना चाहिए। सदर विधायक विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बिलंदा चौराहे के पास आतंकवाद का पुतला फूंका।

इस मौके पर शिवम वर्मा, आनंद मान सिंह, शोभित गुप्ता, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर सुमित्रा, ज्ञानमती, ज्ञानवती, नीलम, सावित्री, पुष्पा, प्रियंका, रेखा रहीं। इसी प्रकार शहर के पत्थरकटा चौराहा में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर श्रवण कुमार पांडेय, शिवशरण सिंह चौहान, राकेश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें