फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार देर रात पान मसाला के कथित गोदाम पर जीएसटी टीम ने पुलिस के साथ दबिश दी। टीम के पहुंचने से पहले ही गोदाम में ताला लगा मिला। काफी देर इंतजार और जांच के बाद टीम को लौटना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर स्थित गोदाम में कानपुर की एक पान मसाला कंपनी का माल रखा जाता है। यहां से माल अन्य जिलों के साथ बिहार भेजे जाने की चर्चा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना बिल और ई-वे बिल के माल का परिवहन किया जा रहा है। जीएसटी टीम की कार्रवाई के बाद विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर है। ग्रामीणों ने गोदाम में रखे स्टॉक, बिलिंग और माल ढोने वाले वाहनों की जांच की मांग की है।