फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता आज से

Sat, 18 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेते लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेपलिंग कुश्ती (इंडोर) प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह प्रतियोगिता शनिवार 18 जून से शुरू होगी। खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देने के लिए तरह-तरह के दांवपेच दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी रामाश्रय के हाथों होना है।
विज्ञापन



त्रिवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी मुरादीपुर में ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से यह चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता हो रही है। दो दिनों तक होने वाली इस प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक जिलों के महिला और पुरुष प्रतिभागी शामिल होंगे। खास बात यह है कि ग्रेपलिंग खेल कनाडा के मोंटेरियल शहर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम 2017 में शामिल है। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए युवाओं में अधिक उत्साह है।


शुक्रवार को आयोजक भी तैयारी पूरी करने में जुटे रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता स्थल, खिलाड़ियों के रहने, भोजन आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराई। खिलाड़ियों का चयन 10 और 11 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रदेश संघ के अध्यक्ष विकास त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राधारमण द्विवेदी, लक्ष्मण अवार्डी एवं महासचिव रविकांत मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा के बाबत मुलाकात की। तत्पश्चात आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में विशेष रूप से ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से रेफरी कमीशन के अध्यक्ष और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के अधिकृत मुल्तान सिंह शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें