फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाना के साथ गंगा नहाने गए नाती की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। नाना के साथ गंगा स्नान करने गए नाती की बृहस्पतिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी जनपद के कड़ा थाना क्षेत्र के औरेली गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र हर्षित (12) करीब 15 दिन पहले मामा कुलदीप के साथ ननिहाल हुसैनगंज के पिलही गांव आया था। वह बृहस्पतिवार सुबह नाना धनराज यादव के साथ गंगा स्नान करने रामचंद्रन घाट गया था। नाना स्नान के बाद कपड़े बदलने लगे। तभी हर्षित गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

धनराज के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों और मल्लाहों की मदद से हर्षित को पानी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वह कक्षा छह का छात्र था। गर्मी की छुट्टियों में ननिहाल आया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि छात्र की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें