फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कांस्य पदक जीतकर लौटीं बास्केटबॉल खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
फोटो-06- खागा स्टेशन में छात्राओं का स्वागत करते ​शिक्षक व अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
खागा। प्रदेश स्तरीय अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कांस्य पदक जीता। पदक जीतकर लौटीं खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत भी किया गया। प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहीं ऐरायां और विजयीपुर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। ऐरायां की टीम में शिवानी, मोनिका, जया, रुचि, मेनका, आरोही, पायल, शालिनी, रुचि और रंजना शामिल रहीं। विजयीपुर की टीम में खुशी कुमारी, दीपिका, रौशनी, मुस्कान, महिमा, रजनी, राजवती और लक्ष्मी ने प्रतिभाग किया।
ऐरायां की खेल अध्यापिका सरोज देवी और विजयीपुर के खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। प्रतियोगिता के समापन पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोरखपुर में छात्राओं को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को खागा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बीएसए प्रिंसी मौर्या ने कहा कि प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करना छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा का परिणाम है। इस दौरान बीईओ मुख्यालय नरेंद्र सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक कुमार पांडेय, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शीलू त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी, ऐरायां की बीईओ रत्नामणि मिश्रा, विजयीपुर के बीईओ रजनीश श्रीवास्तव, वार्डन मंजू यादव और रेखा शुक्ला समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो-06- खागा स्टेशन में छात्राओं का स्वागत करते शिक्षक व अधिकारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें